महासमुंद/पिथौरा. पिथौरा परिक्षेत्र अंतर्गत बुंदेली वृत में एक और चीतल मारा गया. इस चीतल को ग्राम के आवारा कुत्ते दौड़ा रहे थे जिससे भागता हुआ चीतल बगारपाली के तालाब में कूद गया और डूबकर उसकी मौत हो गई. उसकी उम्र 6-7 वर्ष बताई जा रही है. स्थानीय परिक्षेत्र अधिकारी के अनुसार जंगलों के जलस्त्रोत सूख जाने की वजह से कुछ वन्य प्राणी पानी की तलाश में जंगल से लगे गांवों के समीप पहुंच जाते हैं जिससे कभी कभी ये प्राणी हादसे का शिकार हो जाते हैं. ऐसा ही एक हादसा पिथौरा वन परिक्षेत्र के बुंदेली वृत में घटित हुआ. बुंदेली के समीप लगे जंगल से कुछ चीतल पानी की तलाश में प्रातः करीब 5 बजे बगारपाली के पास कक्ष क्र 211 पहुंच गए.
http://लॉकडाउन में भारी पड़ी सैर, टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ FIR दर्ज
यहां सुबह कुछ कुत्तों की नजर चीतलों पर पड़ी तो कुछ चीतल तो वापस जंगल भाग गए पर एक नर चीतल बड़ा सींग होने के कारण तेज भाग नहीं सका और गांव के मुहाने पर स्थित एक तालाब में कूद गया. तालाब में कूदने के बाद चीतल ने बाहर आने का प्रयास किया पर नहीं आ पाया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. सुबह कुछ ग्रामीण ज़ब तालाब गए तब उन्होंने चीतल को तालाब में मृत देखकर घटना की सूचना वन विभाग को दी. बहरहाल, वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से मृत चीतल को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है.
http://इस दिग्गज की भविष्यवाणी, रोहित शर्मा WTC फाइनल में ठोकेंगे दोहरा शतक







