नई दिल्ली. दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में फैल चुके मंकीपॉक्स वायरस की भारत में एंट्री हो गई है. केरल के कोल्लम जिले से मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है. मरीज हाल ही में विदेश से लौटकर आया था. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, 35 वर्षीय युवक के मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह व्यक्ति हाल ही में UAE से लौटकर आया था. उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. जॉर्ज ने कहा कि वह विदेश में इस संक्रमण के एक मरीज के करीबी संपर्क में रहा था.
https://बच्ची ने छुए पैर तो भावुक हुआ जवान, दिल छू ले गया ये वीडियो
एक रिपोर्ट बताती है कि अब तक 73 देशों में मंकीपॉक्स के 10,800 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. कोविड-19 के बीच मंकीपॉक्स वायरस की दस्तक से सरकार अलर्ट हो गई है. केंद्र ने सभी राज्यों से कहा कि सभी संदिग्ध मामलों की जांच हो, टेस्ट किए जाएं और अस्पतालों में निगरानी बढ़ाई जाए. मंकीपॉक्स का पहला केस कन्फर्म होते ही केंद्र सरकार ने हाई लेवल टीम केरल भेज दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक एडवायजरी कर जरूरी दिशा-निर्देशों में मंकीपॉक्स रोग की निगरानी, रोग की पहचान और आइसोलेशन पर जोर दिया गया है









