नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई विषयों पर मंथन किया गया, साथ ही बड़े फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी. उन्होने बताया कि कैबिनेट ने कर्मयोगी योजना को मंजूरी दी है, जो सरकारी अफसरों के काम को किस तरह बढ़िया किया जाए उसके तहत काम करेगी. ये सरकार की ओर से अधिकारियों का स्किल बढ़ाने की सबसे बड़ी योजना है. कर्मयोगी योजना के तहत सिविल सर्विस के लोगों को नई तकनीक, उनकी क्षमता पर ध्यान देने की कोशिश की जाएगी. जिसके तहत व्यक्तिगत से लेकर संस्थागत तौर पर विकास किया जाएगा.
http://दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे सुशांत, बहन ने शेयर किया वीडियो
इस योजना की जानकारी देते हुए DOPT के सचिव ने बताया कि इसके लिए प्रधानमंत्री की अगुवाई में एक HR काउंसिल बनेगा, जो इस पूरे मिशन के तहत नियुक्ति पर फैसला करेगा. साथ ही एक बड़े स्तर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के लिए राजभाषा विधेयक लाने का फैसला हुआ है, जिसमें हिन्दी-उर्दू-डोगरी-कश्मीरी-अंग्रेजी भाषाएं शामिल रहेंगी. जम्मू-कश्मीर राज्य से इसकी काफी दिनों से मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है. इस विधेयक को संसद से पटल पर पेश किया जाएगा. प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इसके साथ ही तीन नए MoU को मंजूरी दी गई है, जिनमें जापान-वस्त्र मंत्रालय के बीच हुआ समझौता भी शामिल है.
http://Vespa Racing Sixties स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









