नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. दरअसल, आए दिन मंदिर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले सामने आ रहे थे, जिससे मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंच रही थी. अब मंदिर समिति ने बाहर ही मोबाइल रखने के लिए लॉकर बनाए हैं. इन मोबाइल लॉकर्स में श्रद्धालुओं के मोबाइल रखे जाएंगे और क्यूआर कोड के माध्यम से उन्हें टोकन दिया जाएगा और टोकन दिखाने पर मोबाइल उन्हें वापस कर दिए जाएंगे.
https://IndVsBan : टीम इंडिया को झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए 2 खिलाड़ी
इस व्यवस्था के लिए मंदिर समिति की तरफ से 10 हजार लॉकर बनवाए गए हैं. महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने मंदिर क्षेत्र में मोबाइल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिए हैं. इसके लिए सभी द्वारों पर लॉकर सुविधा उपलब्ध कराई गई है. बावजूद भी कुछ यात्रियों ने मोबाइल उपयोग किया गया था, जिनसे 200 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं. मंदिर के पुजारी महेश जी के मुताबिक, मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से मोबाइल से फोटो और सेल्फी लेना, सब पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया है.
https://Samsung ने लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन, मिलेगा इतना कुछ









