আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung ने लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन, मिलेगा इतना कुछ

Published on: December 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने भारत में दो नए किफायती फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e को लॉन्च कर दिया है. सैमसंग गैलेक्सी ए04 को ग्रीन, कॉपर और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए है, जबकि फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए रखी गई है. सैमसंग गैलेक्सी ए04ई को लाइट ब्लू और कॉपर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है. सैमसंग गैलेक्सी ए04ई के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपए, 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए रखी गई है.

https://छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने मध्यप्रदेश से लाए जाएंगे बाघ

Samsung Galaxy A04 के फीचर्स और कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए 04 के साथ 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट है. इसमें MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है. इसके साथ हाई सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन और फास्ट डिवाइस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है. डुअल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप का सपोर्ट मिलता है. सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और टाइप-सी की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

https://मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों के खातों में 5.99 करोड़ रुपए किया अंतरण

Samsung Galaxy A04e के फीचर्स और कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी ए04ई के साथ भी 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट है. गैलेक्सी ए04ई  के साथ MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है. इसमें डुअल 13 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन और फास्ट डिवाइस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है. इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और टाइप-सी की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन में AI पावर मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन में 3 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now