रायपुर. आदिवासी विधायक मनोज मंडावी ने शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए अपना नामांकल दाखिल कर दिया है. विधानसभा स्पीकर डॉ. चरदास महंत ने शुक्रवार को उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी. मंडावी का निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुना जाना तय है. उनके नाम पर विपक्षी दलों भाजपा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और बसपा ने भी अपनी सहमति दे दी है. बता दें कि मनोज मंडावी कांकेर जिले के आदिवासी क्षेत्र भानुप्रतापपुर से विधायक हैं.
http://अब बिना नेटवर्क भी फोन पर बात कर सकेंगे Jio और Airtel यूजर्स, जानिए कैसे
विधायक मनोज मंडावी ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया और विधायक मोहन मरकाम की उपस्थिति में अपना नामांकन भरा. इसके बाद विधानसभा सचिव चंद्रशेखर गंगराडे को नामांकन सौंपा गया. इसके पहले मनोज मंडावी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से उनके कक्ष में जाकर मुलाकात की. मनोज मंडावी पूर्ववर्ती कांग्रेस की अजीत जोगी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव होना है.
http://एक और महिला की जली लाश मिली, यहीं हुई थी डॉक्टर की हत्या
http://सरकार का बड़ा फैसला, अब देश में बिकेंगे सिर्फ हॉलमार्क वाले सोने के गहने







