আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, क्लास में बच्चों के साथ बैठे दिखे पीएम मोदी

Published on: October 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुजरात दौरे पर गए पीएम मोदी ने गांधीनगर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम मोदी स्कूल में बच्चों संग क्लासरूम में बैठे दिखे. जब पीएम मोदी का काफिला स्कूल पहुंचा तो प्रधानमंत्री का फूल बरसा कर स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब शिक्षा व्यवस्था स्मार्ट हुई है और गुजरात की शिक्षा व्यवस्था सुधरी है. पीएम मोदी ने 5जी के मतलब को भी समझाया और कहा कि अगर 4जी साइकिल है तो 5जी हवाई जहाज है. मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दो दशक में गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है.

https://वरुण-कृति की ‘भेड़िया’ का ट्रेलर रिलीज, देख दहल उठेगा दिल

20 साल पहले 100 में से 20 बच्चे स्कूल ही नहीं जाते थे. यानी पांचवां हिस्सा शिक्षा से बाहर रह जाता था. जो बच्चे स्कूल जाते थे, उनमें से बहुत सारे आठवीं तक पहुंचते ही स्कूल छोड़ देते थे. उसमें भी दुर्भाग्य यह था कि बेटियों की स्थिति तो और खराब थी. पहले बेटियों को स्कूल नहीं भेजा जाता था. पीएम मोदी ने कहा कि मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ पर मैं सभी गुजरात वासियों को, सभी अध्यापकों और सभी युवा साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं. आज गुजरात अमृत काल की अमृत पीढ़ी के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा कदम उठा रहा है. विकसित भारत के लिए, विकसित गुजरात के निर्माण की तरफ ये एक मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है.

https://मुकुटधर पाण्डेय के नाम पर होगा चन्द्रपुर कॉलेज, सीएम ने की घोषणा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now