আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वरुण-कृति की ‘भेड़िया’ का ट्रेलर रिलीज, देख दहल उठेगा दिल

Published on: October 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में VFX का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है, जिसकी झलक ट्रेलर में मिल रही है. ट्रेलर की शुरुआत में दिख रहा है कि वरुण धवन के अंदर भेड़िए की रूह आ जाती है. रात के अंधेरे में जंगल के बीच वरुण की आंखें और आग की लपटें पौराणिक भेड़िया की झलक दिखा रही है. इस फिल्म के ट्रेलर में VFX का बखूबी इस्तेमाल कर सस्पेंस और थ्रिलर क्रिएट करने की कोशिश की गई है. ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

https://भाजपा में फिर बड़ा बदलाव, 13 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’  को लेकर सोशल मीडिया पर बज बन गया है. वरुण धवन पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर चर्चा में हैं. दिनेश विजान निर्मित इस फिल्म में वरुण काफी अलग किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ एक बार फिर कृति नजर आएंगी. इससे पहले दोनों फिल्म ‘दिलवाले’ में साथ नजर आए थे. 25 नवंबर को ‘भेड़िया’ 2डी और 3डी दोनों में रिलीज की जाएगी.

https://‘शायद मैं किसी की मौत हूं’, वैशाली ठक्कर का ये वीडियो हो रहा वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now