আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आईपीएस अफसर बताकर पुलिस से बदसलूकी, दो गिरफ्तार

Published on: August 3, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. खुद को आईपीएस अफसर बताना दो युवकों को भारी पड़ गया. आईपीएस अफसर बताकर दोनों हाईवे पेट्रोलिंग और 112 से बदसलूकी कर रहे थे. दोनों युवक शराब के नशे में थे और सोमवार रात पुलिस टीम से आईपीएस अफसर बताकर रौब झाड़ रहे थे. पटेवा पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि सेवकराम (28), अंशु द्विवेदी (35) हाईवे पर पहुंचे. फिर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर हाईवे पेट्रोलिंग और 112 की टीम को ही रौब दिखाना शुरू कर दिया. जवानों के साथ बदसूलकी करने लगे. जब उनसे आई कार्ड मांगा गया तो कार में बैठकर जंगल की तरफ भागने लगे. फिर सिपाहियों ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

http://‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज़, सीना चौड़ा करने वाले हैं अजय के डायलॉग

चिकित्सकों की संविदा हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू 16 को

महासमुंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु स्त्री रोग शिशु रोग, निश्चेतना विशेषज्ञ एवं पैथोलॉजिस्ट पदों पर संविदा भर्ती के प्रत्यक्ष साक्षात्कार 16 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से होगा. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय में वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं. प्रत्यक्ष साक्षात्कार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद जिला चिकित्सालय परिसर होगा. ​​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनके मंडपे ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ के 4 -पद, निश्चेतना विशेषज्ञ-5 पद एवं पैथोलॉजिस्ट-5 पदों पर संविदा भर्ती है. उन्होंने कहा कि विज्ञापन, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अपलोड किया गया है तथा कार्यालय के सूचना पटल में भी अवलोकन किया जा सकता है.

http://किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now