नई दिल्ली. MG Motors India ने Hector SUV मॉडल लाइनअप का विस्तार करते हुए भारत में MG Hector Shine लॉन्च की है. एमजी हेक्टर शाइन की कीमत 14.52 लाख रुपए है, जो कि इसके Petrol MT वेरिएंट की कीमत है. वहीं एमजी हेक्टर शाइन के Petrol CVT वेरिएंट की कीमत 15.72 लाख रुपए है. इसके Diesel MT की कीमत 16.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. फीचर्स की बात करें तो एमजी हेक्टर शाइन वेरिएंट में बिल्कुल नया इलेक्ट्रिक सनरूफ, 17 इंच अलॉय व्हील और 10.4 इंच का एचडी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है.
http://नए प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy A12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
बता दें कि एमजी हेक्टर शाइन सीवीटी इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और स्मार्ट एंट्री, क्रोम डोर हैंडल्स और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग जैसे शानदार फीचर्स से लैस है. एमजी हेक्टर शाइन टर्बोचार्ज्ड 1.5-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध है. पेट्रोल इंजन 141 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. दूसरी ओर, डीजल इंजन 168 bhp का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. एमजी हेक्टर शाइन डीजल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है.
http://उनमुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जिताया था अंडर-19 वर्ल्ड कप










