नई दिल्ली. भारत को 2012 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जिताने वाले उनमुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा कि अब उनके जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है. उनमुक्त अब विदेशी लीग में खेलते दिखाई देंगे. उन्मुक्त चंद ने ट्वीट कर कहा कि- बस एक ही सपने के साथ मैं क्रिकेट खेलकर बड़ा हुआ हूं कि भारत के लिए खेलना है. इस खेल ने काफी प्यार दिया और इस दौरान मैंने काफी कुछ हासिल किया. मुझे आगे बढ़ना है, क्योंकि यात्रा अभी अधूरी है. भारत और दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. मैं डीडीसीए को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि मुझे अपने करियर में इतनी जल्दी दिल्ली और भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मौका दिया.
http://प्रशासनिक लापरवाही से पीएम किसान सम्मान योजना के लाभ से किसान वंचित
इतने वर्षों से इन दिग्गजों के आसपास का समय मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहा. मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझमें सर्वश्रेष्ठ देखा। मैं इन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा. बता दें कि उनमुक्त चंद ने भारत में काफी क्रिकेट खेला है. इस बल्लेबाज ने 67 फर्स्ट क्लास मैचों में 31.57 की औसत से 3379 रन बनाए. लिस्ट ए क्रिकेट में उनमुक्त चंद ने 41.33 की औसत से 4505 रन बनाए और इस फॉर्मेट में उन्होंने 7 शतक लगाए. उनमुक्त चंद ने टी20 क्रिकेट में भी 3 शतक जड़े.
http://‘बेलबॉटम’ का नया गाना Sakhiyan 2.0 रिलीज, दिखी अक्षय-वाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री
T1- On to the next innings of my life #JaiHind🇮🇳 pic.twitter.com/fEEJ9xOdlt
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) August 13, 2021











