नई दिल्ली. आईपीएल-13 में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच रविवार को दुबई खेला गया मैच सुपर ओवर में पहुंचा और दिल्ली की टीम ने पंजाब से जीत छीन ली. इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की जीत तय नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में मयंक अग्रवाल (89) के आउट होने के बाद पूरा पासा पलट गया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे. पंजाब की टीम को 158 रनों का लक्ष्य मिला. लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई. मैच टाई हो गया. सुपर ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो रन ही बनाए.
http://OBC और सामान्य वर्ग के आरक्षण को लेकर अहम निर्णय, अब राशन कार्ड से डेटा जुटाएगी सरकार
जिसके बाद दिल्ली की टीम ने सुपर ओवर में 3 रनों के आसान लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली. दिल्ली के लिए कैगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोहित शर्मा और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की धुआंधार बल्लेबाजी से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आठ विकेट पर 157 रन का स्कोर बनाया. स्टोइनिस ने 21 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 39 और ऋषभ पंत ने 31 रन बनाए. पंजाब की ओर से शमी ने 15 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई ने भी प्रभाव छोड़ा और 22 रन देकर एक विकेट लिया.
http://बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगा ले गया और करता रहा अनाचार, आरोपी गिरफ्तार











