पिथौरा. नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और अनाचार के एक आरोपी को राजादेवरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के चंगुल से नाबालिग को छुड़वाकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने बताया कि 19.09.2020 को थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष साहू के नेतृत्व में देवरी पुलिस ने मुखबिर लगाकर आरोपी का पता लगवाया.
http://जैमूरा टीएसएस घोटाले के बाद उठने लगी दसों टीएसएस की जांच की मांग
आरोपी सरजू सिंह (23) को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा और उसके कब्जे से पीड़िता को बरामद की. पीड़िता ने अपने कथन में आरोपी सरजू सिंह द्वारा बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध स्थापित करना बताया. बहरहाल, प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवं 04 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया. कार्रवाई में प्रधानआरक्षक अरविंद राय, राजेंद्र तिवारी, आरक्षक महेंद्र कुमार साहू का योगदान रहा.
http://सांभर मांस का खरीददार और शिकार का आरोपी गिरफ्तार, दो फरार







