नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का सफर इंग्लैंड के खिलाफ हारने के साथ ही खत्म हो गया है. इस टूर्नामेंट से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के एक बयान ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है. सुनील गावस्कर को उम्मीद है कि इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. सुनील गावस्कर को यह लगता है कि रोहित शर्मा जल्द ही टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं. उनका मानना है कि रोहित शर्मा के कप्तानी छोड़ने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या यह जिम्मेदारी संभालेंगे.
https://VIDEO : अक्षरा सिंह ने दिखाई इतनी सारी अदाएं, फैंस भी हो गए हैरान
पूर्व भारतीय कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार कप्तान की जिम्मेदारी संभालने पर अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या को अगले कप्तान के रूप में तय कर दिया होगा. सुनील गावस्कर ने कहा कि हार्दिक पंड्या निश्चित रूप से भविष्य में टीम की कमान संभालेंगे और कुछ खिलाड़ी संन्यास भी लेंगे, आप कुछ नहीं कह सकते. खिलाड़ी इस पर काफी विचार कर रहे होंगे. कुछ खिलाड़ी 30 से 40 साल के बीच हैं जो भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में अपने स्थान के बारे में फिर विचार कर रहे होंगे.
https://अवैध रेत खनन पर कार्रवाई लगातार जारी, 4 ट्रैक्टर जब्त











