कोरबा. जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में खनिज विभाग के उपसंचालक प्रमोद नायक के नेतृत्व में गुरुवार को खनिज अधिकारियों की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की. खनिज टीम ने कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध परिवहन में संलग्न चार ट्रैक्टर को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान सीतामणी, गेवरा, कपाटमुड़ा और कुसमुंडा से एक-एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. सीतामणी से जब्त ट्रैक्टर को कलेक्ट्रेट परिसर और गेवरा, कपाटमुड़ा और कुसमुंडा से जब्त ट्रैक्टरों को हरदीबाजार नाका में अभिरक्षा में रखा गया है. जब्ती के पश्चात खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. उपसंचालक खनिज प्रमोद नायक ने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है. खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.
https://गले में सांप डालकर सेल्फी ले रहा था युवक, डसने से हुई मौत
सहायक संपरीक्षक के पदस्थापना आदेश जारी
रायपुर. संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा परिणाम के प्रावीण्यता सूची के आधार पर चयनित सहायक संपरीक्षक के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं. इनको तीन वर्ष की परीवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया गया है. संचालनालय से जारी आदेश अनुसार अंजू दिनकर को कार्यालय संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा बिलासपुर, दीपक कुमार पाण्डेय को संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा अम्बिकापुर और मुकेश कुमार मगेन्द्र को संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा दुर्ग पदस्थ किया गया है.
https://गुजरात चुनाव : मोरबी हादसे में लोगों की जान बचाने वाले पूर्व विधायक को भाजपा ने दिया टिकट







