नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 160 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हार्दिक पटेल को विरामगाम से उम्मीदवार बनाया है. क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर से टिकट मिला है. वहीं, भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में मोरबी के मौजूदा विधायक का टिकट कटा दिया गया है. उनकी जगह भाजपा ने मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को भी टिकट देकर चुनाव में उतारा है. भाजपा ने उन्हें मोरबी से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है.
https://ATM यूज करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, वरना खाली हो सकता है खाता
कांतिलाल अमृतिया के बारे में बताया जा रहा है कि, जिस समय मोरबी पुल हादसा हुआ उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए खुद नदी में छलांग लगा दी थी. बता दें कि गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल, पूर्व मंत्री सौरभ पटेल, प्रदीप जडेजा ने इस बार चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. गुजरात के करीब आठ पूर्व मंत्री चुनाव नहीं लड़ेंगे. गुजरात के पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है.
https://‘दृश्यम 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, सस्पेंस और डायलॉग से है भरपूर









