महासमुंद. महामाया तालाब को प्रदूषण मुक्त करने गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की अध्यक्षता में मंदिर समिति के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में तालाब का संरक्षण और प्रदूषण मुक्त करने रायशुमारी की गई. तालाब को चारों ओर बसाहट से बहने वाले गंदे पानी और गंदगी से बचाने कई अहम फैसले लिए गए. पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर को मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर के आसपास बसाहटों से आ रहे गंदे पानी को रोकना बहुत जरूरी है तभी तालाब के अस्तित्व को बचाया जा सकता है. श्री चंद्राकर ने कहा तालाब के चारों ओर नाली निर्माण कर सब्जी मंडी रोड से गुजरने वाली ड्रोन से जोड़ दिया जाएगा जिससे तालाब के आसपास के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को तालाब में जाने से रोका जा सकता है. यही नहीं तालाब के चारों ओर सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई.
http://रायपुर डोमेश्वरी, अंबिकापुर मधु, गरियाबंद स्मृति और बिलासपुर से अरूण जिपं अध्यक्ष निर्वाचित
जिसे पालिकाध्यक्ष ने बजट में शामिल करने की बात कही. पालिकाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने सब इंजीनियर दिप्ती कुर्रे को मौके पर बुलाकर महामाया मंदिर का नक्शा सौंपते हुए जल्द ही नाली निर्माण का ड्रॉइंग डिजाइन और स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए. मंदिर समिति ने बताया कि मौत मिट्टी के कार्यक्रम में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों के लिए लिए तालाब के उपर जिम भवन के पास शेड का निर्माण किया जाएगा. जिसमें दशगात्र आदि कार्य के लिए उपयोग किए जाएंगे. वर्तमान अनुपयोगी जिम भवन को भी मंदिर समिति को सौंपा जाएगा. जिसका उपयोग विभिन्न सामाजिक बैठकों के लिए दिए जाएंगे. इससे भवन की देखरेख मैंटेनेंस भी होता रहेगा. इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मंदिर समिति को सौंपी जाएगी. पालिकाध्यक्ष ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 5 नए स्टील बैंच लगाने के निर्देश दिए. इस अवसर पर पालिका सभापति राजेन्द्र चंद्राकर, पार्षद राहुल चंद्राकर, गोलू मदनकार, महेन्द्र सिका, समिति के पदाधिकारी मन्नू पींचा, शंभू साहू, भाऊराम साहू, रमेश साहू, नारायण साहू, शिरीष गण्डेचा, योगेश गण्डेचा, कन्हैया शुक्ला, प्रवीण ठाकुर, पुनेन्द्र चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, खोरबाहरा साहू, किशोर चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, मूलचंद कोचर, राजेश नायक आदि उपस्थित थे.
http://दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, पूर्व विधायक ही निकला कातिल







