रायपुर. कांग्रेस की डोमेश्वरी वर्मा रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं. डोमेश्वरी को कुल 12 मत मिले, वहीं भाजपा की प्रतिद्वंदी दावेदार ललिता वर्मा को महज 4 वोट से ही संतोष करना पड़ा. इसी तरह अंबिकापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मधु सिंह ने कब्जा कर लिया है. मधु को 11 मत मिले, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा की बिमला सिंह को महज 3 वोट पड़े. राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. इधर, जिला पंचायत गरियाबंद में कांग्रेस की स्मृति ठाकुर अध्यक्ष और संजय नेताम उपाध्यक्ष चुने गए. जिला पंचायत की कुल 11 सीट में अध्यक्ष स्मृति ठाकुर को 6 मत मिले वहीं प्रतिद्वंदी लक्ष्मी साहू को 5 मत मिले.
http://दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, पूर्व विधायक ही निकला कातिल
इसी तरह बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के अरुण सिंह को 22 सदस्यों में से 17 सदस्यों का साथ मिला. उन्होंने भाजपा के नूरी दिलेन्द्र कौशील को पराजित किया. इधर, दुर्ग जिला पंचायत में कांग्रेस की शालिनी यादव ने भाजपा की माया बेलचंदन को हराया है. शालिनी यादव को 7 और माया बेलचंदन को 5 वोट मिले. इसी तरह भाजपा की गीता साहू राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं. गीता साहू को 14 वोट मिले. वहीं कवर्धा में भाजपा की रामकुमारी भट्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है. उनका निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ.
http://निर्भया केस की सुनवाई के दौरान बेहोश हुईं जस्टिस भानुमति







