আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रद्धा मर्डर केस : आफताब के फ्लैट से हथियारनुमा वस्तु समेत मिले कई अहम सुराग

Published on: November 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने में लगी है. श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब ने फ्लैट से कई अहम सुराग बरामद करवाए हैं. आफताब की निशानदेही पर पुलिस को फ्लैट से हथियार नुमा चीज मिली है. पुलिस को शक है कि शव के टुकड़े करने में इसका भी इस्तेमाल किया गया है. आफताब को इंटरनेट के जरिए यह पता था कि किसी मरे हुए इंसान के शव के टुकड़े करते वक्त खून का फव्वारा जरूर निकलता है. वो खून के छींटें कुछ फीट तक जाकर गिर सकते हैं, इसलिए उसने शव के टुकड़े करने वाली जगह के आसपास कई फीट तक खास एसिड से तमाम खून के धब्बे मिटा दिए.

https://साल की दूसरी बड़ी ओपनर बनी अजय देवगन की दृश्यम 2, मिली बंपर ओपनिंग

पुलिस ने घर से तमाम कपड़े बरामद किए हैं ताकि कोई एक सुराग उन कपड़ों से पुलिस को मिल सके. वहीं, दूसरी ओर गुरुग्राम की काली पॉलीथिन में भी पुलिस को हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. जिससे पुलिस अब नई दिशा में इस हत्याकांड की उलझी गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, सुबूतों की तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज फिर गुरुग्राम में उस जगह पर पहुंची है, जहां पुलिस ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाया था. पुलिस की टीम आज मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंची है. पुलिस को शक है कि कहीं कातिल आफताब ने वारदात में इस्तेमाल हथियार यही तो नहीं छुपाया है. शनिवार की सुबह श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. फुटेज में आरोपी कैद हुआ है.

https://700 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 12 लोगों की मौत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now