नई दिल्ली. उत्तराखंड के चमोली में एक वाहन शुक्रवार को करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई. एसडीआरएफ ने बताया कि गाड़ी में सफर कर रहे 10 पुरुषों और दो महिलाओं के शव को टीम ने बरामद किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बुलेरो मैक्स गाड़ी में 16 लोग सवार थे. दुघर्टना पर एसडीआरएफ की ओर से बयान जारी किया गया है. एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा कि चमोली के पल्ला जाखोल गांव में दुमका रोड से एक वाहन 500-700 गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 12-13 लोग सवार थे.
https://पति की प्रेमिका की हत्या कर महिला ने थाने में किया सरेंडर
राहत अभियान जारी है. पोस्ट पांडुकेश्वर से एसडीआरएफ की एक और टीम भेजी गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए. साथ ही दुर्घटना में घायलों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.
https://इलाज के दौरान 10 माह के बच्चे की मौत, 4 डॉक्टर समेत 7 पर FIR









