नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया. इस दौरान उन्होने कृषि क्षेत्र से जुड़े कई अहम ऐलान किए हैं. जानें किसानों को क्या मिला-
– किसानों के खातों में 2.37 लाख करोड़ रुपए की एमएसपी सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
– निर्मला सीतारमण ने कहा कि आने वाले दिनों में कैमिकल फ्री नेचुरल फार्मिंग को प्रमोट किया जाएगा. पहले चरण में गंगा किनारे की किसानों की जमीन 5 किलोमीटर के कोरिडोर को पहले चरण में चुना जाएगा.
– ऑयल सीड का आयात घटाने की दिशा में काम करते हुए घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा.
– वित्त मंत्री ने किसानों तक तकनीक पहुंचाने की दिशा में भी काम करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल के तहत स्कीम लाई जाएंगी, जिससे किसानों तक डिजिटल और हाईटेक तकनीक पहुंचाई जाएगी.
https://Budget 2022 : बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? जानिए यहां
– यहां तक कि किसानों की खेती के असेसमेंट के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी. साथ ही ड्रोन के जरिए 6- न्यूट्रिएंट और कीटनाशक के छिड़काव को भी बढ़ावा दिया जाएगा.
– निर्मला सीतारमण ने कहा कि राज्यों को एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटीज को रिवाइव करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
– साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑर्गेनिग फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा.
– नाबार्ड के जरिए एग्रिकल्चर से जुड़े स्टार्टअप और रूरल एंटरप्राइज को फाइनेंस किया जाएगा, जो खेती से जुड़े होंगे.
– किसानों को फल और सब्जियों की सही वैराएटी इस्तेमाल करने के लिए सरकार कंप्रेहेंसिव पैकेज देगी, जिसमें राज्यों की भी भागीदारी होगी.
https://निया शर्मा का बोल्ड लुक, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर आई सामने









