नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया. लगातार दूसरी बार उन्होंने पेपरलेस बजट किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 60 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी. वहीं सालभर में पूरे देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे. डिजिटल करेंसी को लेकर भी ऐलान हुआ. इस बीच उन्होंने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत अन्य शुल्क बढ़ाए और घटाए जाने की बात कही. इससे बहुत से सामान सस्ते होंगे, तो वहीं कई चीजें महंगी होंगी.
https://निया शर्मा का बोल्ड लुक, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर आई सामने
क्या-क्या होगा सस्ता?
चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन चार्जर और जेम्स एंड ज्वैलरी सस्ते होंगे. जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है. कट और पॉलिश्ड डायमंड पर भी कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है. एमएसएमई को मदद मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है. मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया. मोबाइल फोन के चार्जर, ट्रांसफॉर्मर आदि पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है, ताकि घरेलू मैन्युफैक्टरिंग को बढ़ावा दिया जा सके.
https://शिक्षकों के प्रमोशन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
क्या-क्या हुआ महंगा?
कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है. इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके. विदेशी छाता भी महंगा होगा. इसके अलावा इस साल अक्टूबर से बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर 2 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगेगी.










