नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मेरठ के कंकरखेड़ा के नगलाताशी में 3-4 दिन पहले हुई एक सगाई समारोह का है. समारोह में तंदूर पर एक युवक रोटी बना रहा था. आरोप है कि यह युवक रोटी बनाने के दौरान उस पर थूक रहा था. इसी बीच समारोह में आए एक बच्चे ने इसका वीडियो बना लिया. बच्चे ने शनिवार को परिजनों को वीडियो की जानकारी दी.
https://टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 372 रनों से न्यूजीलैंड को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
वीडियो देखने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी. बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप गलत हैं उसने रोटियों पर नहीं थूका है. बता दें कि पहले भी रोटियों पर थूकने वाले कई वीडियो वायरल हुए हैं. जिन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. वीडियो को देखने के बाद लोगों में काफी गुस्से में हैं. उनका कहना है कि ऐसी हरकतों के लिए सख्त कानून बनाने की जरुरत है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
https://‘अनुपमा’ ने ‘चका चक’ सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल









