नई दिल्ली. स्टार प्लस के शो में अनुपमा की भूमिका निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. रुपाली गांगुली अपनी फोटो और वीडियो को शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं. अपनी लेटेस्ट वीडियो से रुपाली गांगुली ने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. एक्ट्रेस की इस वीडियो को देख फैंस तो मदहोश हो ही रहे हैं. वीडियो में अनुपमा बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. दरअसल रुपाली गांगुली ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें वो सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे के सॉन्ग चका चक पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.
https://Kawasaki Ninja ZX-10R 2022 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वीडियो में बेबी पिंक कलर के लहंगे में रुपाली गांगुली का अंदाज काफी कातिलाना लग रहा है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने किलर मूव्स से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा है मेरे भाई का गाना है डांस तो बनता ही है. इतना ही नहीं बल्कि अनुपमा के कास्ट को भी चकाचक रीक्रिएट करने के लिए रुपाली ने टैग किया है.
https://हिंदू रीति-रिवाज से किया गया बकरे का अंतिम संस्कार, कराया जाएगा ब्राह्मण भोज










