नई दिल्ली. एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले मुंबई के शंकर मिश्रा को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया. वह घटना के सार्वजनिक होने के बाद से ही फरार था और उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था. यह घटना 26 नवंबर 2022 को घटित हुई थी, लेकिन रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को दर्ज हुई. आरोप है कि 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में, नशे में धुत शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब किया.
https://25 हजार महिलाएं कलश यात्रा में होंगी शामिल, पं. हिमांशु कृष्ण की श्रीमद् भागवत कथा 16 से
बाद में उसने महिला से विनती की कि वह उसकी पुलिस में रिपोर्ट न करे, यह कहते हुए कि इससे उसकी पत्नी और बच्चे पर असर पड़ेगा. इधर, शंकर मिश्रा के वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल ने शिकायत दर्ज कराने वाली महिला से संपर्क किया था, अपने किए के लिए माफी मांगी थी. यहां तक कि मुआवजे के रूप में महिला को 15,000 रुपए का भुगतान किया और उनके सामान को साफ करवाया. महिला की बेटी ने कथित तौर पर एक महीने के बाद यह कहते हुए पैसे लौटा दिए कि वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते. शंकर मिश्रा जिस अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फार्गो में बतौर इंडिया वाइस प्रेसिडेंट कार्यरत था, उसने यह कहते हुए उसे बर्खास्त कर दिया कि उसके ऊपर लगे आरोप ‘बेहद शर्मनाम और परेशान करने वाले’ हैं.
https://कंझावला केस में 6वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 7वें का सरेंडर









