আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कंझावला केस में 6वें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 7वें का सरेंडर

Published on: January 6, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस में सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस कई दिनों से इसकी तलाश में थी. हादसे के बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को फौरन हिरासत में ले लिया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से दो और लोगों की संलिप्तका का पता चला. इनमें से एक आशुतोष यानी छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सातवां आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था. बढ़ती तलाशी और दबाव को देखते हुए सातवें आरोपी ने खुद ही सुल्तान पुरी थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया.

https://अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी व उसके प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक सातवें आरोपी अंकुश को एक्सीडेंट की पूरी कहानी पता थी. वो आरोपी अमित का भाई है. हादसे के वक्त गाड़ी अमित ही चला रहा था, लेकिन उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. उसे बचाने के लिए अंकुश ने ड्राइवर के तौर पर दीपक को प्लांट किया. कंझावला केस में दिल्ली पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पहले गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल है. फिर इसके बाद अंकुश खन्ना और आशुतोष को गिरफ्तार किया है.

https://नो बॉल फेंकना क्राइम है… हार के बाद भड़क गए कप्तान पंड्या

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now