नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. हालांकि धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे. धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है- आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए. अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है. 39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे.
http://VIDEO : 7 साल की बच्ची ने लगाया ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट, फैंस को आई धोनी की याद
लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिन में ही धोनी ने लिख संन्यास की चिट्ठी लिख दी थी. धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास के ऐलान के 1 घंटे बाद सुरेश रैना (33) ने भी धोनी की राह पर चलने का ऐलान कर दिया. उन्होंने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया. धोनी के अंदाज में ही इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. अपने सन्यास के ऐलान के साथ ही सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ ही सुरैश रैना ने लिखा- माही आपके साथ खेलना अच्छा था. पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं. थैंक यू इंडिया. जय हिन्द!’
http://चहल की मंगेतर का ‘लहंगा’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल











