আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पं. धीरेंद्र शास्त्री को जादूगर की चुनौती- हमारे सामने चमत्कार साबित करें, सारे जादूगर आश्रम में करेंगे सेवा

Published on: January 29, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश के नामी जादूगर शिव कुमार ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी है. उन्होंने कहा है कि संसार में कोई अलौकिक या दिव्य शक्ति नहीं है. जादू चमत्कार या अलौकिक नहीं है. यह साइंस का ही एक रूप है. इसे ऐसे पेश किया जाता है, जिससे सामने वाले को यह जादू प्रतीत होता है. जादूगर शिवकुमार ने कहा है कि जादू बहुरंगी, मेडिटेशन और योग का समावेश है. यह मिश्रित कला है. यह कोई भगवान का चमत्कार नहीं है. शिव कुमार ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा है कि वह जादूगरों के आगे अपना चमत्कार साबित करें. इसके बाद तमाम जादूगर उनके आश्रम में सेवा करने लग जाएंगे. भारत के करीब 28 जादूगरों को शिव कुमार ने अलवर बुलाया है.

https://Mahindra Bolero Neo Limited Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में ईश्वर है यह हमारी आस्था है, विश्वास है. यह होना चाहिए. लेकिन ईश्वर का नाम लेकर उसको दिव्य शक्ति या चमत्कार बताना अंध विश्वास है. इस अंधविश्वास में लोगों को पड़ना नहीं चाहिए. यह एक आर्ट है.30 साल से मैं इस इसी कला से लोगों को सूचना दे रहा हूं. जादूगर शिव कुमार ने कहा कि मैंने कभी जादू की इस कला को धर्म से नहीं जोड़ा. लाइमलाइट में नहीं आया. मैं इसे धर्म से जोड़कर दिखाऊंगा तो बवाल होने लगेगा. इसे मैंने सिर्फ साइंस से जोड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों के दोस्तों के नाम, उनके एटीएम पिन नंबर, कार का नंबर बता सकते हैं तो मरीजों की बीमारियों के बारे में भी बता सकते हैं.हम जादूगर होकर ये सब कर रहे हैं जबकि धीरेंद्र शास्त्री बाबा बनकर.

https://मौसम अलर्ट : दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now