আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मौसम अलर्ट : दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

Published on: January 28, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इसके पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है. इस विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.29 और 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है.

https://IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 28 और 29 जनवरी को राजस्थान में और 29 जनवरी को दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना है, जबकि रविवार और सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 29 जनवरी तक राजस्थान के कई हिस्सों में ओले गिरने की भी आशंका जताई है.29 और 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस बीच अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 48 घंटों के दौरान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है.

https://कई IPS अधिकारियों का स्थानांतरण, संतोष सिंह बिलासपुर; उदय कोरबा एसपी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now