नई दिल्ली. दिल्ली के तिलक नगर में एक शख्स ने कथित रूप से अपनी लिव-इन पार्टनर को बेरहमी से मार डाला. पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतका का नाम रेखा रानी है, जो बीते 15 साल से गणेश नगर में किराए के एक मकान में रहती थी. सूचना पर टीम घर पहुंची तो पाया कि दरवाजे पर ताला लगा है. पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उन्हें रेखा रानी का शव मिला. पुलिस ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है. उसकी शादी 2006 में हुई थी. पत्नी से उसके दो बेटे हैं लेकिन 2015 में वह रेखा नाम की महिला के संपर्क में आया और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा. मनप्रीत ने इसके बाद गणेश नगर में एक मकान किराए पर ले लिया.
https://‘सर्कस’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में होंगे रणवीर सिंह
जिसमें वह रेखा के साथ लिव-इन में रहने लगा. धीरे-धीरे उसे लगा कि वह अब इस रिश्ते में फंसा हुआ महसूस कर रहा है, इसलिए उसने रेखा को खत्म करने का प्लान बनाया. पुलिस के मुताबिक, एक दिसंबर की रात को आरोपी ने फ्लैट में पहुंचकर रेखा की 16 वर्षीय बेटी को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया. बाद उसने रेखा की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस को शक है कि आरोपी ने श्रद्धा हत्याकांड देखने के बाद, इस प्लान का ताना-बाना बुना था और इसीलिए उसने धारदार हथियार (चापड़) खरीदा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की प्लानिंग कुछ वैसी ही थी पर घर में मौजूद 16 वर्षीय लड़की की वजह से उसने वारदात को अंजाम देकर फरार होना ही बेहतर समझा.









