नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें रणवीर सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है. सबसे खास बात फिल्म में दीपिका ने डांस के जलवे से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है. इस फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी और मजेदार डायलॉग से भरपूर है. ये धमाकेदार ट्रेलर फैंस का दिल जीत रहा है. साथ ही दीपिका पादुकोण ने अपने लटके झटके से तो सभी को हैरान कर दिया है. रणवीर के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं. इस फिल्म में दर्शकों को रणवीर सिंह का ग्रैंड एक्सपीरियंस देखने का मौका मिलेगा.
https://बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए शमी, इस गेंदबाज को मिली जगह
इस फिल्म में फैंस को एक नहीं, बल्कि दो रणवीर सिंह एंटरटेनमेंट का डबल डोल देने वाले हैं. क्योंकि इस फिल्म में रणवीर का डबल रोल में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग और मजेदार पंजेस आपको इस ट्रेलर को देखने पर मजबूर करते हैं. ट्रेलर में रणवीर सब पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. लेकिन पूरे ट्रेलर में तड़का लगाने का काम दीपिका पादुकोण ने किया है. उनकी एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है. दीपिका की एंट्री पर फैंस सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे. दीपिका ने अपने डांस का जलवा दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है.
https://ED ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, चार दिन की मिली रिमांड










