नई दिल्ली. चित्रकूट के चर्चित गैंगरेप मामले में एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत आशीष शुक्ला और अशोक तिवारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आजीवन कारावास की सजा के साथ ही तीनों दोषियों पर 2-2 लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं दूसरी तरफ विकास वर्मा, रूपेश्वर, अमरेंद्र सिंह, पिंटू और चंद्रपाल को कोर्ट ने बरी कर दिया है. गौरतलब है कि 18 फरवरी, 2017 को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति व अन्य के खिलाफ थाना गौतम पल्ली में सामूहिक दुराचार, जानमाल की धमकी व पॉक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था.
https://प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ सकती हूं चुनाव, कौन है ये ऐलान करने वाली एक्ट्रेस?
पीड़ित महिला ने दावा किया था कि बलात्कार की घटना पहली बार अक्टूबर 2014 में हुई थी और जुलाई 2016 तक जारी रही तथा जब आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, तो उसने शिकायत दर्ज करने का फैसला किया.18 फरवरी, 2017 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रजापति को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में ही थे.









