আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ सकती हूं चुनाव, कौन है ये ऐलान करने वाली एक्ट्रेस?

Published on: November 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में डेरा डाल रखा है और वह अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने की जंग लड़ रही हैं. हालांकि वह खुद चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस पर कुछ भी फाइनल नहीं है लेकिन उन्हें टक्कर देने के लिए एक पॉपुलर नाम जरूर सामने आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाराणसी में शूट के लिए पहुंची एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाकई में यूपी की महिलाओं का कल्याण चाहती हैं तो उन्हें कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि वह तो अचानक से सियासत में दाखिल हो गई हैं और अगर मैं राजनीति में आ गई तो उनसे ज्यादा वोट हासिल कर लूंगी. उनका दावा है कि भाजपा-सपा जैसी पार्टियां लगातार उनसे संपर्क कर रही हैं.

https://सब इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए रचना ने कहा कि 55 साल की महिला कहती है कि मैं लड़की हूं तो फिर मैं क्या हूं और अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं उनके खिलाफ चुनाव में लडूंगी और जीत दर्ज करूंगी. रचना सिंह ने वाराणसी में हुए विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ का मंदिर भव्य हो रहा है, अयोध्या में भी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और इसी तर्ज पर मथुरा का विकास भी होना चाहिए. बता दें कि गाजीपुर में जन्मीं रचना सिंह ने वाराणसी से पढ़ाई की है और साल 2018 में उन्हें मिस इंडिया पॉपुलर फेस चुना गया था. बाद साल वह मिस यूपी भी चुनी गई थीं. रचना टीवी सीरियल ‘तितलियां’ में मुख्य किरदार निभा चुकी हैं साथ ही फिलहाल बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपने पैर जमा रही हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now