बिलासपुर. जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर युवती ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा निवासी शशि टंडन (30) जल संसाधन विभाग के सकरी डिवीजन में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं. वह सकरी स्थित सिंचाई कॉलोनी में अकेली रहती थी. परिवार के सदस्य गृह ग्राम में रहते हैं. गुरुवार रात करीब 12 बजे शशि ने अपने स्कूल के दोस्त विजय कुमार साहू को मोबाइल से वीडियो कॉल किया. तब उसके गले में फंदा बंधा हुआ था. युवती खुदकुशी कर दुनिया से जाने की बात कह रही थी.
https://RRR का गाना ‘नाचो नाचो’ रिलीज, रामचरण-Jr NTR के डांस ने उड़ाया गर्दा
विजय उस समय मध्यप्रदेश के सिंगरौली से परिवार समेत मल्हार लौट रहा था. इस दौरान विजय के परिवार वाले भी शशि को आत्मघाती कदम उठाने से मना करते रहे. फिर भी वह नहीं मानी. फोन कटते ही विजय ने उसके परिजन सहित पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी. जब तक पुलिस व परिजन सिंचाई कॉलोनी स्थित क्वार्टर पहुंचे तब तक युवती फंदे से झूल रही थी. उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से युवती के दो मोबाइल जब्त किए हैं. मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जा रहा है. इसमें युवती के कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद परिजन का भी बयान दर्ज किया जाएगा.
https://न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहले मैच में रहाणे करेंगे कप्तानी







