আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान के संबंध में पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायत सीईओ को लिखा पत्र

Published on: October 16, 2019
---Advertisement---

रायपुर. पंचायत संचालनालय ने पंचायत संवर्ग के शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान के लिए राशि आहरण के संबंध में सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखा है. पंचायत विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने पत्र के माध्यम से जिला पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया है कि जिन-जिन मांग संख्याओं में जिला पंचायत को राशि आबंटित की गई है, उन सभी मांग संख्याओं की राशि का आहरण और भुगतान करें. शिक्षाकर्मियों के वेतन के लिए शासन द्वारा राशि अनुदान के रूप में दी जाती है.

http://VIDEO : माधुरी के इस गाने पर सान्या ने किया डांस, अदाओं ने लूटा दिल

संचालक, पंचायत ने पत्र में जानकारी दी है कि शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान के संबंध में विभाग द्वारा पूर्व में भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं.परंतु कुछ जिला पंचायतों द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है. जिला पंचायतों द्वारा पर्याप्त बजट होने के बाद भी भुगतान न कर अनावश्यक रूप से अलग-अलग मांग संख्या में बजट मांगा जाता है जो कि उचित नहीं है. उन्होंने शिक्षाकर्मियों के वेतन भुगतान के संबंध में विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है.

http://विक्षिप्त युवक ने डंडे से पीट-पीटकर दो बच्चियों की कर दी हत्या, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now