আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : माधुरी के इस गाने पर सान्या ने किया डांस, अदाओं ने लूटा दिल

Published on: October 15, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं. अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को दीवाना बना चुकीं सान्या इन दिनों अपने डांस वीडियो हो लेकर चर्चा में आ गई हैं. सान्या का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सान्या माधुरी दीक्षित के सुपरहिट सॉन्ग ‘हमको आजकल है इंतजार’ पर उन्हीं के अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

http://राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ओएसडी हटाए गए

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमको आज कल है इंतजार…डांस करने का.’ सान्या ने आगे लिखा, ‘क्योंकि मैंने बहुत दिनों से ये नहीं किया और मैं इस डांस को मिस कर रही थी.’  इस वीडियो में आप देख सकते सान्या पीले रंग की चोली और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर उनके फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. फिल्मों की बात करें, तो सान्या जल्द ही ‘शकुंतला देवी-ह्यूमन कंप्यूटर’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके अलावा विद्या बालन भी नजर आएंगी. जहां विद्या शकुंतला देवी के रोल में होंगी, तो वहीं सान्या उनकी बेटी के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर सान्या काफी खुश हैं.

http://पार्षद चुनेंगे अध्यक्ष और महापौर, बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now