सुकमा. एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दो बच्चियों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है मानसिक रूप से विक्षिप्त आरोपी पास के गांव का ही रहने वाला है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, चिंतागुफा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह सोमा नाम के एक युवक की झाड़फूंक कराने के लिए उसके परिजन लेकर आए थे, इसी दौरान वह भाग निकला. गांव में एक व्यक्ति के घर में घुस गया.
http://होटल में पुलिस की दबिश, संदिग्ध हालत में मिले 6 युवक-युवती
घर में दो बच्चियां खेल रही थीं जबकि उनकी मां वहीं थी और अन्य परिजन बाहर की ओर बैठे हुए थे. इसी दौरान पास में पड़े डंडे से युवक ने बच्चों के सिर पर वार कर दिया जिससे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला. परिजनों ने घटना की जानकारी चिंतागुफा थाने में दी. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले दो मवेशियों को भी मार डाला.
http://निर्धारित सीमा से अधिक प्याज का भंडारण करने पर होगी कार्रवाई







