पिथौरा. बलौदाबाजार वन मंडल के कोठारी वन परिक्षेत्र में बार से तुरतुरिया मार्ग के किनारे ग्राम भिंभोरी के निकट एक नर तेंदुए की मौत हो गई. वन विभाग के सूत्रों के अनुसार मैदानी वन कर्मचारी से सूचना मिलते ही अभ्यारण्य अधीक्षक बार नवापारा आर एस मिश्रा, परिक्षेत्र अधिकारी बारनवापारा कृषानु चंद्राकर, प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी पवन सिन्हा तत्काल मौके पर पहुंचे. मौके पर ही पशु चिकित्सा अधिकारी कसडोल लोकेश वर्मा एवं पशु चिकित्सक अनीश सोनवानी ने शव परीक्षण की कार्रवाई की. शव परीक्षण के बाद मौके पर ही तेंदुए का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.
http://राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों का आधार सीडिंग 31 दिसंबर तक
आपसी लड़ाई में मरा तेंदुआ : पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं विभागीय जांच में यह बात स्पष्ट हुई कि मृत तेंदुआ एवं एक अन्य तेंदुआ की आपसी लड़ाई के कारण ही इस तेंदुए की मौत हुई है. तेंदुए की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष की बताई गई है. सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्राम प्रमुखों के समक्ष तेंदुए के समस्त अंगों को जलाकर का शव दाह किया गया.
http://महिला पार्षद गिगानी ने समस्या निराकरण के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन







