আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला पार्षद गिगानी ने समस्या निराकरण के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Published on: November 13, 2020
---Advertisement---

बसना. वार्ड14 की पार्षद अमरीन इरफान गिगानी ने वार्ड में पेयजल समस्या, सीसी रोड निर्माण और बिजली समस्या निराकरण के लिए सीएमओ से मांग की है. गिगानी ने कॉन्वेंट स्कूल के पास श्री हनुमान मंदिर से मलकीत सिंह के घर तक सीसी रोड निर्माण, बिजली खम्बे में खराब बल्बों को बदलने तथा जहां मरम्मत की आवश्यकता है चेक कर सुधार की मांग की है. उन्होंने पेयजल समस्या निराकरण हेतु पाइप लाइन विस्तार एवं दो नए बोर खनन तथा मोची पारा में बोरिंग में छोटा हैण्डपम्प लगवाकर टंकी से पेयजल सप्लाई की मांग की है.

http://अवैध प्लाटिंग करने वाले 79 को नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब



ज्ञापन में उन्होने नियमित सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध भी किया है. पार्षद गिगानी ने नगर की अन्य समस्याओं के निराकरण पर बल देते हुए कहा कि गौरव पथ में अंधेरे का साम्राज्य स्थापित हो गया है अन्य वार्डों में भी बिजली समस्या के निराकरण की आवश्यकता है. मार्गों में गड्‌ढों की भरमार है, डामरीकरण, सीसी रोड तथा स्वच्छता पर पूरे नगर में ध्यान देने की आवश्यकता है.

http://इस राष्ट्रपति ने बनवाई कुत्ते की 50 फुट ऊंची ‘सोने’ की मूर्ति

http://हार्डी संधू-सरगुन मेहता का गाना ‘तितलियां’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now