আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में निधन

Published on: March 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे. माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे. बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका. अपने 19 साल के इंटरनेशनल करियर में गेंद को अपनी अंगुलियों पर नचाने वाले शेन वॉर्न ने हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी.

https://कलयुगी बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव को दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

लेकिन अब अचानक उनके दुनिया के चले जाने से खेल जगत में शोक की लहर छा गई है. बता दें कि13 सितंबर, 1969 को जन्में शेन वॉर्न ने 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. उन्होंने सालों क्रिकेट के सभी फॉर्मेट पर राज किया. बड़े बड़े बल्लेबाज वॉर्न की गुगली को समझने में फेल हो जाते थे. वॉर्न की गिनती दुनिया के सबसे महान स्पिनर में की जाती है. शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे खेले. टेस्ट में उनके नाम 708 विकेट हैं. वहीं वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट अपने नाम किए. वॉर्न ने 2007 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला.

https://160 किमी की स्पीड से आ रही थीं 2 ट्रेनें, एक में थे रेल मंत्री; ऐसे रुकी टक्कर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now