আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कलयुगी बेटे ने माता-पिता की हत्या कर शव को दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

Published on: March 4, 2022
---Advertisement---

सरगुजा. एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता की हत्या कर शव को दफना दिया. हत्याकांड का पता 5 दिन बाद चला जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र के ग्राम खोधला निवासी जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा हेमंत अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है. वह गुरुवार को घर पहुंचा तो माता-पिता नहीं थे. उसने आसपास पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला. घर के अंदर भी काफी बदबू आ रही थी. इस पर हेमंत ने पुलिस को सूचना दी. देर रात पुलिस पहुंची तो हत्याकांड का खुलासा हुआ. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

https://160 किमी की स्पीड से आ रही थीं 2 ट्रेनें, एक में थे रेल मंत्री; ऐसे रुकी टक्कर

पुलिस पूछताछ में आरोपी किशोर ने बताया कि उसने माता-पिता की हत्या करीब 5-6 दिन पहले लकड़ी काटने वाली वसूली से की थी. पहले घर में पिता का शव दफना दिया, लेकिन मां को दो दिन बाद दफनाया. बाद उसी घर में सोता और खाना बनाता रहा. मौके पर फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने ही आरोपी के बयान लिए और फिर शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में लड़के ने कहा कि माता-पिता उससे प्यार नहीं करते थे. वह उसके भाई और भाभी को ज्यादा चाहते थे. इसके चलते उनकी हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है. उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल आगे कार्रवाई जारी है.

https://डीईओ के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गैर हाजिर, जारी किया गया नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now