আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डीईओ के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गैर हाजिर, जारी किया गया नोटिस

Published on: March 4, 2022
---Advertisement---

बेमेतरा. जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा द्वारा गुरुवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हसदा का निरीक्षण किया गया. डीईओ श्री मिश्रा बच्चों के साथ प्रार्थना में भी शामिल हुए. निरीक्षण के दौरान शाला के टमेश्वरी जंघेल, श्रीमती संतोषी राकेश, रामकुमार चतुर्वेदी एवं रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा अनुपस्थित पाए गए. वहीं शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा के निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला के तोरण सिंह ठाकुर सहायक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी अनुपस्थित शिक्षकों को बिना सूचना के अनुपस्थिति के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

https://10 को जनपद पंचायत कसडोल और 11 को भाटापारा में होगा अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मिलन की कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2022 का शासकीय उ.मा.वि. आनंदगांव, खुड़मुड़ा, शासकीय हाई स्कूल, भिंभौरी, जनता उ.मा.वि. भिंभौरी, शासकीय उ.मा.वि. हसदा, सरदा, कन्या बेरला, बालक बेरला, कुसमी, शासकीय हाई स्कूल देवरी, सांकरा, विकासखण्ड बेरला तथा शासकीय उ.मा.वि. जेवरी विकासखण्ड बेमेतरा का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान केन्द्राध्यक्षों से हाई स्कूल परीक्षा हेतु कुल दर्ज विद्यार्थी, उपस्थित विद्यार्थी तथा अनुपस्थित विद्यार्थी की जानकारी सहित परीक्षा कक्षों एवं पयवेक्षकों की संख्या संबंधी जानकारी ली गई. श्री मिश्रा ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्देशों के अनुरूप परीक्षाओं के संचालन के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण परीक्षा का संचालन होना पाया गया. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला का भी निरीक्षण किया गया.

https://करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश का म्यूजिक वीडियो ‘रुला देती है’ रिलीज, दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now