फ्रांस के जाने-माने एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस की 500 साल पहले की गई कई भविष्यवाणी एकदम सटीक साबित हुई हैं. 1555 में प्रकाशित हुई नास्त्रेदमस की किताब Les Prophéties में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी की गई हैं. इस किताब में तकरीबन 942 भविष्यवाणी की गई है, जिसमें कई भयानक घटनाओं का जिक्र किया गया है. इन भविष्यवाणियों में साल 2023 का भी उल्लेख मिलता है. नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में आसमान से आग बरसने की भी बात कही है. साल 2023 के लिहाज से यह भविष्यवाणी बेहद अशुभ है. इस तरह की प्रलय का जिक्र बाइबल में भी मिलता है. इसे दुनिया के अंत का संकेत कहा जा सकता है.
https://शीजान खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल यूक्रेन और रूस के बीच जो टकराव की स्थिति बनी हुई है, वह साल 2023 में बड़ा रूप ले सकती है. टकराव की ये स्थिति किसी बड़े युद्ध की ओर इशारा कर रही है. ऐसे में नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी सच साबित होती दिखाई दे रही है. नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में मंगल ग्रह पर लैंडिंग की बात भी कही गई है. इन भविष्यवाणियों में उन्होंने इंसानों के मंगल ग्रह पर जाने और वहां जीवन खोजने का संकेत दिया है. हाल ही में SpaceX के फाउंडर और ट्विटर के नए मालिक ने 2029 तक इंसान के मंगल ग्रह पर कदम रखने की बात कही थी. कोरोना की महामारी और यूक्रेन-रूस के बीच टकराव से दुनियाभर में आर्थिक उथल-पुथल मची हुई है, जिसका खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है. इस आर्थिक संकट से लोगों की कॉस्ट ऑफ लिविंग बढ़ेगी.
https://नए साल का तोहफा, छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इजाफा









