আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शीजान खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published on: December 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र की वसई अदालत ने शनिवार को टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शनिवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद वालीव पुलिस ने 28 वर्षीय अभिनेता को अदालत में पेश किया था. शीजान खान दिवंगत एक्ट्रेस टुनिशा का एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर है. टुनिशा शीजान के साथ ब्रेकअप के बाद अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर 24 दिसंबर को मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली थी. बाद 25 दिसंबर को एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा के आरोप के बाद शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

https://ओमिक्रॉन के खतरनाक सब-वैरिएंट XBB.1.5 ने भारत में दी दस्तक, मिला पहला केस

पुलिस ने इस मामले में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. वहीं वालिव पुलिस ने शुक्रवार को अदालत से शीजान की पांच दिन की रिमांड की मांग को लेकर आवेदन दायर किया था. अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि शीजान खान का टुनिशा शर्मा के अलावा किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप था. टुनिशा शर्मा मौत मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद उसने अपने मोबाइल से कई चैट भी डिलीट कर दी थीं. पुलिस ने ये भी कहा था कि शीजान जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और अपनी “सीक्रेट गर्लफ्रेंड” के साथ चैट के बारे में पूछे जाने पर बार-बार अपने बयान बदल देता था. पुलिस ने बताया कि बरामद कुछ चैट के मुताबिक आरोपी कई और लड़कियों से भी बात करता था. जिसके बाद कोर्ट ने शीजान की एक दिन की रिमांड बढ़ाई थी.

https://हादसे के बाद क्या ऋषभ पंत का सामान हुआ था चोरी? जानिए सच्चाई

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now