नई दिल्ली. क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई. टकराने के बाद ऋषभ तो विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आ गए, लेकिन गाड़ी में आग लग गई. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है. इस बीच एक्सीडेंट के बाद तमाम तरह की खबरें सोशल मीडिया और मीडिया पोर्टल्स पर चलीं. इसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ तो कुछ लोग उन्हें बचाने के बजाय उनका सामान चोरी कर ले गए.
https://अब कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा पेंशन, EPFO ने जारी किया सर्कुलर
दावा किया गया कि पंत की चेन, घड़ी, गाड़ी में रखा करीब 4 लाख का सामान चोरी कर लिया गया. अब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर बयान जारी किया है. उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उसमें अजय सिंह ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि पंत के पैसे, चेन कुछ लोगों ने लूट लिए हैं लेकिन यह कथन पूरी तरह से गलत है. मौके पर मौजूद रोडवेज के कर्मचारी ने तत्काल फोन किया था. फोन के तुरंत बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए थे क्योंकि वहां चेकपोस्ट भी है. उनके पास 4 हजार रुपए नगद थे, जो उनकी मां को दे दिए हैं. अस्पताल जब ले जाया गया, तो उन्होंने गले में चेन भी पहनी हुई थी.
https://5 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, डेढ़ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती











