नई दिल्ली. अमेरिका के कैलिफोर्निया से भारतीय मूल के चार लोगों के अपहरण की खबर के बाद पुलिस ने सभी के शव को एक ग्रामीण इलाके से बरामद किया है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने मामले पर दिए एक अपडेट में कहा कि कैलिफोर्निया में 8 महीने की बच्ची सहित परिवार के 4 सदस्य सोमवार को मेरेड शहर में अपहरण के बाद एक ग्रामीण इलाके में मृत पाए गए हैं. मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने बुधवार देर रात एक वीडियो बयान में कहा कि आज रात हमारे सबसे बुरे डर की पुष्टि हो गई है.
https://सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
हमने अपहृत चार लोगों को ढूंढ़ लिया है और वे वास्तव में मर चुके हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती अगवा किया गया. अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया. जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है. ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है. मृतकों में 8 महीने की बच्ची आरोही, मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह (36) और बच्चे के चाचा अमनदीप सिंह (39) शामिल हैं.









