আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

Published on: October 6, 2022
---Advertisement---

बीजापुर. छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. CAF जवान सुनील कुमार मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था. जो बीजापुर के 15वीं बटालियन में तैनात था. जानकारी के अनुसार जवान सुनील बुधवार रात कैंप के बैरक में था. रात करीब 11 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के सिर पर गोली मार ली. उस समय इसके पास में कोई और मौजूद नहीं था. कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी. बताया जा रहा है कि रात में ही जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया. इधर, इस मामले में अफसरों का कहना है कि, जवान ने सुसाइड क्यों किया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही खुदकुशी का कारण स्पष्ट होगा.

https://VIDEO : जलता हुआ रावण भीड़ पर गिरा, कई लोग जख्मी

मेहमान प्रवक्ता के लिए 10 तक आवेदन

रायगढ़. रायगढ़ नोडल अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में नवीन व्यवस्यों में प्रशिक्षण दिए जाने हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए 10 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक आवेदक नियत तिथि एवं समय पर पंजीकृत/स्पीड पोस्ट के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

https://पूर्व मंत्री बोले- लालू यादव के कहने पर मंत्री बना और उनके कहने पर ही इस्तीफा दिया

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now