नई दिल्ली. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश गाना ‘बारिश आई है’ रिलीज हो गया है. गाने में इनकी क्यूट और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने की शुरुआत होती है एक फोन-कॉल से जिसमें तेजस्वी की दोस्त उन्हें कहते हुए सुनाई देती हैं कि 6 महीने में एक बार मिलते हो, तुम्हारा रिश्ता कैसे चलता है. इस पर तेजस्वी कहती हैं, हम जब भी मिलते हैं, तो ऐसा लगता है कि हमें फिर से एक-दूसरे से प्यार हो गया है. बस फिर शुरू होता है ये रोमांटिक गाना.
https://दूसरी शादी के लिए राज्य सरकार से लेनी होगी अनुमति, जानिए नए नियम
करण और तेजस्वी के इस गाने को VYRL ऑरिजन्स ने रिलीज किया है. इस गाने को स्टेबिन बेन और श्रेया घोषाल ने गाया है. बता दें कि करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी बिग बॉस के घर में ही शुरू हुई है. बिग बॉस 15 के धमाकेदार सीजन की ट्रॉफ तेजस्वी घर लेकर गईं और करण तेजस्वी की इस जीत से काफी खुश थे. इसी शो के बाद से अक्सर करण-तेजस्वी साथ में मीडिया के कैमरों में कैद होते रहे हैं. देखिए गाने का वीडियो-
https://Nokia C21 Plus भारत में लॉन्च, मिलेगी 3 दिनों की बैटरी लाइफ










