नई दिल्ली. नोकिया ने अपने नए स्मार्टफोन Nokia C21 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,299 रुपए और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,299 रुपए है. इस फोन को दो कलर ऑप्शन डार्क सियान और वार्म ग्रे में लिस्ट किया गया है. इस फोन के साथ इन वॉक्स वायर्ड ईयरफोन भी मिलती हैं. इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 20:9 के आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है. इस फोन में ऑक्टा कोर का Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है. नोकिया C21 Plus एंड्रॉयड 11 के साथ आता है और इसमें कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी.
https://छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री पुष्पांजलि शर्मा की सड़क हादसे में मौत
फोन में रिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. फोन में फ्रंट और रियर दोनों साइन एलईडी फ्लेश भी मिलती है. इस में 5,050mAh की बैटरी और 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 3 दिन तक आराम से चलाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3.5mm की हैडफोन जैक, माइक्रो USB पोर्ट और Bluetooth v4.2 मिलता है.
https://ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर का अप्राधिकृत उपयोग, डाटा एंट्री ऑपरेटर सेवा से बर्खास्त










