আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टॉयलेट में रखा कबड्डी खिलाड़ियों का खाना, परोसे गए कच्चे चावल

Published on: September 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए बना खाना टायलेट रखा दिख रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम के शौचालय में पके हुए चावल एक बड़े से प्लेट में रखे दिखाई दे रहे हैं. मामला राजधानी लखनऊ तक पहुंच गया है और इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है. सहारनपुर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-17 गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों का भोजन बनाया गया और स्विमिंग पूल परिसर के शौचालय में रख दिया गया.

https://SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने फ्री कर दी ये सर्विस

यही खाना टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे करीब 200 खिलाड़ियों को परोसा गया है. इतना ही नही खिलाड़ियों को परोसे जाने वाला चावल अधपका ही परोस दिया गया. इसके साथ ही खिलाड़ियों को जो खाना दिया गया, उसकी क्वालिटी भी अच्छी नहीं थी. पूरा खाना स्वीमिंग पूल के पास बनाया गया था और दाल, सब्जी और चावल कच्चे थे. इस सारे मामले की किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद खेल निदेशालय ने सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी है.

https://सपना चौधरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now